महिला दारोगा ने विद्युत उपकेंद्र ऑपरेटर को मारा थप्पड़

कुंवरगांव विद्युत उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर दवा लेने जा रहा था। मास्क नहीं होने पर महिला दारोगा ने उसको बीच सड़क थप्पड़ मार दिया। फिर आपरेटर को हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर आक्रोशित विद्युत कर्मी एसडीओ के साथ मौके पर पहुंचे। मगर दारोगा ने ऑपरेटर को नहीं छोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:35 AM (IST)
महिला दारोगा ने विद्युत उपकेंद्र ऑपरेटर को मारा थप्पड़
महिला दारोगा ने विद्युत उपकेंद्र ऑपरेटर को मारा थप्पड़

जेएनएन, सिलहरी (बदायूं) : कुंवरगांव विद्युत उपकेंद्र पर तैनात ऑपरेटर दवा लेने जा रहा था। मास्क नहीं होने पर महिला दारोगा ने उसको बीच सड़क थप्पड़ मार दिया। फिर आपरेटर को हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर आक्रोशित विद्युत कर्मी एसडीओ के साथ मौके पर पहुंचे। मगर दारोगा ने ऑपरेटर को नहीं छोड़ा। इस पर विद्युत कर्मी 36 गांव की सप्लाई बंद कर धरने पर बैठ गए। शाम तक थाना प्रभारी और विद्युत कर्मियों के बीच समझौते की बात चलती रही।

विद्युत उपकेंद्र पर तैनात स्टेशन ऑपरेटर सुनील कुमार ने बताया कि उनको पेट में दर्द हुआ। वह कस्बे के डाक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर महिला दारोगा शर्मिला शर्मा वाहन चेकिग कर रही थीं। मास्क नहीं होने पर महिला दारोगा ने उनको थप्पड़ मारा। फिर थाने में ले जाकर बंद किया। सूचना पर उपकेंद्र पर तैनात अफसर और कर्मचारी थाने पहुंचे। महिला दारोगा से मिले। लेकिन, ऑपरेटर को नहीं छोड़ा। एसडीओ ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली गलत है। उनके कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना था। विद्युत कर्मी जापान सिंह, प्रेमपाल, लेखराज, पवन, कालीचरण, मनीष, रामचंद्र आदि ने कहा कि जब तक महिला दारोगा माफी नहीं मांगेंगी, तब तक उनका प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। वर्जन ..

मास्क चेकिग में विद्युत कर्मचारी वहां से गुजर रहा था। उस पर मास्क नहीं था। टोकने पर वह अभद्र व्यवहार करने लगा। इस पर उसको थाने में बैठाया। थप्पड़ मारने का आरोप गलत है।

- शर्मिला शर्मा, महिला दारोगा वर्जन ..

चेकिग में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी ने मास्क न होने पर पुलिस से विवाद किया था। विद्युत अफसरों से वार्ता चल रही है। जल्द मामले का निस्तारण कराएंगे।

- संजय गर्ग, एसएचओ कुंवरगांव

chat bot
आपका साथी