सुविधा शुल्क वसूलने पर किसानों का हंगामा

ब्लाक सलारपुर के गांव मोंगर में धान क्रय केंद्र पर सुविधा शुल्क की वसूली पर गुरुवार को किसानों ने हंगामा काटा। किसानों ने फोन द्वारा खरीद से जुड़े अधिकारियों को क्रय केंद्र प्रभारी की शिकायत की है। ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के गांव मोंगर में सरकारी धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:36 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:36 AM (IST)
सुविधा शुल्क वसूलने पर किसानों का हंगामा
सुविधा शुल्क वसूलने पर किसानों का हंगामा

जेएनएन, सिलहरी : ब्लाक सलारपुर के गांव मोंगर में धान क्रय केंद्र पर सुविधा शुल्क की वसूली पर गुरुवार को किसानों ने हंगामा काटा। किसानों ने फोन द्वारा खरीद से जुड़े अधिकारियों को क्रय केंद्र प्रभारी की शिकायत की है।

ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के गांव मोंगर में सरकारी धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। गुरुवार को गुड़लिया निवासी पंजीकृत किसान महेंद्र सिंह धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचा। यहां उससे केंद्र प्रभारी ने 100 रुपये प्रति क्विटल के हिसाब से सुविधा शुल्क की मांग की। सुविधा शुल्क न देने पर केंद्र प्रभारी ने धान खरीदने से मना कर दिया। विरोध करने पर केंद्र प्रभारी किसान के साथ अभद्रता करने लगा। इस पर वहां मौजूद किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ हंगामा काटा। इसके बाद भी किसान के धान की तौल नहीं हो सकी। आखिरकार किसान को दो ट्राली धान वापस ले जाना पड़ा। इस संबंध में क्रय केंद्र प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि किसान महेंद्र का आरोप निराधार है। वह दूसरे ब्लाक का था। इस वजह से धान नहीं खरीदा गया।

chat bot
आपका साथी