अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

फसल की मिर्च बेचने के लिए मंडी आ रहे एक किसान को एमएफ हाइवे पर वाहन ने कुचल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 12:05 AM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

सिलहरी : फसल की मिर्च बेचने के लिए मंडी आ रहे एक किसान को एमएफ हाइवे पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किसान की मौत हो गई।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई के निवासी लज्जराम (50) बुधवार सुबह पांच बजे अपने खेत की मिर्च बेचने के लिए मंडी समिति बदायूं जा रहा था। रास्ते में एक मेरिज लान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे। एसएचओ सिविल लाइंस अनिल सिरोही ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी