चुनावी रंजिश में वारदात, प्रत्याशी समर्थक की चाकू से गोदकर हत्या

पंचायत चुनाव की रंजिश में खून बहाया जाने लगा। चुनाव न लड़ाने से नाराज प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे गुट के समर्थक को घर से बुलाया। इसके बाद दरवाजे पर ही उनकी हत्या कर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस जागी और गुरुवार रात को ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:25 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:25 AM (IST)
चुनावी रंजिश में वारदात, प्रत्याशी समर्थक की चाकू से गोदकर हत्या
चुनावी रंजिश में वारदात, प्रत्याशी समर्थक की चाकू से गोदकर हत्या

जेएनएन, बदायूं: पंचायत चुनाव की रंजिश में खून बहाया जाने लगा। चुनाव न लड़ाने से नाराज प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे गुट के समर्थक को घर से बुलाया। इसके बाद दरवाजे पर ही उनकी हत्या कर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस जागी और गुरुवार रात को ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइंस के गांव नरऊ बुजुर्ग निवासी नन्हे गुरुवार रात को मजदूरी कर घर लौटे। उनके स्वजन का कहना है कि कुछ देर बाद प्रधान प्रत्याशी सत्यवीर समर्थक जितेंद्र और किशनलाल ने आवाज दी। नन्हे बाहर गए तो दोनों ने कहा कि तुम्हें सत्यवीर के पक्ष में वोट देना होगा। नन्हे ने विरोध करते हुए कहा कि वह दूसरे प्रत्याशी उदयवीर सिंह के समर्थक हैं। इसी पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इतने में आरोपित हमलावर हो गए। दरवाजे पर ही उन्हें पीटा, इसके बाद चाकू से कई वार कर फरार हो गए। नन्हे की चीख सुनकर स्वजन दौड़कर दरवाजे पर पहुंचे। उन्हें जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखा। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। जानकारी पर इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय गांव पहुंचे और रात करीब एक बजे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

नन्हे के स्वजन का कहना है कि वे लोग उदयवीर के समर्थक हैं, इसी बात से सुखवीर समर्थक रंजिश मानने लगे थे। इससे पहले भी कई बार धमकी दी कि यदि उनके बताए अनुसार वोट नहीं दिया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। नन्हे की पत्‍‌नी प्रेमवती की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी