वाहन धीमे चलाएं, कीमती है जीवन

जिले में सोमवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। जागरूकता रैली निकाली गई। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा सीओ सिटी विनय द्विवेदी एआरटीओ प्रवर्तन सुहैल अहमद ने रैली को रवाना किया। राहगीरों को पंपलेट बांटकर यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:56 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 12:56 AM (IST)
वाहन धीमे चलाएं, कीमती है जीवन
वाहन धीमे चलाएं, कीमती है जीवन

जेएनएन, बदायूं : जिले में सोमवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। जागरूकता रैली निकाली गई। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन सुहैल अहमद ने रैली को रवाना किया। राहगीरों को पंपलेट बांटकर यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया। जागरूकता अभियान 17 फरवरी तक चलाया जाएगा।

अभियान में विभिन्न आयोजन से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के फायदे और पालन न करने के नुकसान बताए जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह व माह का आयोजन किया जाता है। इस बार भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत की गई है। जिसके लिए पुलिस लाइन से ई-रिक्शा पर जागरूकता संदेश लिखकर रैली निकाली गई। जो शहर भर में घूमी। एसपी देहात ने कहा कि अभियान चलाने का उद्देश्य है कि सभी लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों। वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। एआरटीओ ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। नियमों के प्रति सतर्क रहें। जिससे यात्रा सुरक्षित हो और जीवन खुशहाल। सीओ सिटी ने कहा कि यातायात नियमों के पालन की शपथ लें और यात्रा सुगम बनाएं। सड़क सुरक्षा से ही जीवन रक्षा है। इसलिए दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाए। चार पहिया चालक सीट बेल्ट लगाने का ध्यान रखे। इसके साथ ही वाहन से संबंधित कागज भी पूरे रखे। परिवार के नाबालिग बच्चों के हाथ में वाहन नहीं दे। अभियान में जागरूकता के साथ लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर परिवहन और पुलिस विभाग के अफसर भी मौजूद रहे। वाहन पर खूब लिख रहे जाति, नहीं हो रही कार्रवाई

फोटो 18 बीडीएन 07

जासं, बदायूं : वाहनों की नंबर प्लेट पर कुछ भी लिखना नियम विरुद्ध है। ऐसा करने पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद भी शहर में लोग अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर अपना नाम, जाति, बास आदि लिखकर चल रहे हैं। कुछ समय पहले शासन ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी आज तक किसी भी वाहन का चालान नहीं किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि नंबर प्लेट पर कुछ लिखने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी