दीपावली से पहले शहर में उठने लगेगा डोर टू डोर कूड़ा

नगर पालिका प्रशासन ने शहर को स्वच्छ बनाने रणनीति तैयार की है। इसके लिए फिर से आउटसोर्सिंग कंपनी से डोर टू डोर कूड़ा कचरा उठाने की कवायद होगी। इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी से नगर पालिका प्रशासन की बात हुई है। संभावना है करार के बाद जल्द ही कंपनी के द्वारा शहर में कूड़ा कचरा उठाने की ट्रायल दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:34 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:34 AM (IST)
दीपावली से पहले शहर में उठने लगेगा डोर टू डोर कूड़ा
दीपावली से पहले शहर में उठने लगेगा डोर टू डोर कूड़ा

जेएनएन, बदायूं : नगर पालिका प्रशासन ने शहर को स्वच्छ बनाने रणनीति तैयार की है। इसके लिए फिर से आउटसोर्सिंग कंपनी से डोर टू डोर कूड़ा कचरा उठाने की कवायद होगी। इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी से नगर पालिका प्रशासन की बात हुई है। संभावना है करार के बाद जल्द ही कंपनी के द्वारा शहर में कूड़ा कचरा उठाने की ट्रायल दिया जाएगा। उम्मीद है कि दीपावली से पहले डोर टू डोर कूड़ा उठने लगेगा।

शहर में फिर से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को नगर पालिका प्रशासन ने योजना बनाई है। पालिका प्रशासन और एक आउटसोर्सिंग कंपनी के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। इसके बाद आटउसोर्सिंग के कर्मचारी पांच वार्डों में कूड़ा उठाने का ट्रायल देंगे। इस पर ही पालिका और कंपनी का करार हो सकेगा। पिछली बार एक कंपनी ने ट्रायल के साथ कुछ दिन कूड़ा उठाया। मगर ठेकेदार के भुगतान की लेटलतीफी से सफाई कर्मचारी काम को छोड़कर भाग निकले थे। तब से अब तक डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठ सका है। इससे नगर पालिका प्रशासन को रोजाना किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है।

संकरी गली-मुहल्लो में जाने से कतराते कर्मचारी

शहर में तैनात सफाई कर्मचारी रोड पर पड़े कूड़े कचरे को साफ कर लेते है। लेकिन, संकरी गली और मुहल्ले में जाने से कतराते है। इससे गली मुहल्लों में कूड़े कचरे का अंबार लग जाता है। गली मुहल्ले की गंदगी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने फिर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी से बात की है। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद शहर की गलियां फिर से स्वच्छ दिखाई देगी।

वर्जन ::

शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने को आउटसोर्सिंग कंपनी से बात चल रही है। समझौते के बाद कंपनी का ट्रायल होगा। दीपावली से पहले ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

- दीपमाला गोयल, चेयरमैन

chat bot
आपका साथी