बदायूं में वाटिका, पार्क में करें योग, पौधों से भी बढ़ेगा लगाव

योग जीवन को सही से जीने का विज्ञान है। कोरोना काल में जागरूक लोग आनलाइन योगाभ्यास कर सेहतमंद बने। अपनी वाटिका या पार्क में योग करने से पौधों से भी लगाव बढ़ता है। विश्व योग दिवस पर हम जहां भी रहे योगाभ्यास करें और इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:56 AM (IST)
बदायूं में वाटिका, पार्क में करें योग, पौधों से भी बढ़ेगा लगाव
बदायूं में वाटिका, पार्क में करें योग, पौधों से भी बढ़ेगा लगाव

बदायूं, जेएनएन : योग जीवन को सही से जीने का विज्ञान है। कोरोना काल में जागरूक लोग आनलाइन योगाभ्यास कर सेहतमंद बने। अपनी वाटिका या पार्क में योग करने से पौधों से भी लगाव बढ़ता है। विश्व योग दिवस पर हम जहां भी रहे योगाभ्यास करें और इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

कोरोना काल में योग का महत्व बढ़ा। योग आचार्य मयंक दुबे ने आनलाइन अफसर, शिक्षक, आमजन और छात्र-छात्राओं को योग सिखाया। कोरोना क‌र्फ्यू में उन्होंने शहर के आधा दर्जन लोगों को आनलाइन योगाभ्यास कराया, जिसमें सभी का समय अलग अलग निर्धारित था। उनका कहना है कि योग जीवन के भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक व आध्यात्मिक सभी पहलुओं पर काम करता है। योग का अर्थ एकता या बांधना है। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने एक साधन है। यह योग एकता आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बंध, षट्कर्म और ध्यान के अभ्यास से प्राप्त होती है। पिता से योग सीख किया बदायूं का प्रतिनिधित्व

फोटो 20 बीडीएन 15

कुमारी अभिलाषा यादव आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका भी है। मूल रूप से आजमगढ़ की निवासी है। पिता इशदत्त यादव ककराला के इंटर कालेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के शिक्षक हैं। अभिलाषा शुरू से भाषण, वाद विवाद, गीत संगीत, नृत्य के साथ योग के कार्यक्रमों में भाग लेती रही। भारत सरकार की नवंबर 2020 में हुई युवा संसद प्रतियोगिता में जिले में प्रथम रहकर प्रदेश स्तर पर बदायूं का प्रतिनिधित्व किया। योग का औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है, मगर पिता के निर्देशन में स्वयं के अभ्यास के द्वारा योग विद्या में पारंगत हुई हैं। 21 जून को जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में आफलाइन मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगी। फोटो 20 बीडएन 5

योग सभी उम्र के लोगों के लिए लाभप्रद है। इससे शरीर में लचीलापन आता है। योग से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है।

सिद्धि सोनी, छात्रा फोटो 20 बीडीएन 6

योग से शरीर स्वस्थ व मन शांत रहता है। पढ़ाई के लिए एकाग्रता बढ़ती है। कोरोना काल में घर पर आनलाइन वीडियो से योग सीखा।

सम्राट, छात्र फोटो 20 बीडीएन 7

योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने से आपको डाक्टरों को दूर रखने में मदद मिलेगी। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

गुंजन बत्रा अध्यापिका बेसिक शिक्षा इनसेट ::

विश्व योग दिवस पर अपने घर, वाटिका, पार्क कहीं भी योग कर सकते हैं। योगाभ्यास का फोटो वाट्सएप नंबर 7311192189 पर शेयर कर सकते हैं। इसे जागरण के अगले अंक में प्रकाशित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी