शहर से लेकर कस्बों तक भ्रमण करते रहे डीएम-कप्तान

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। डीएम कुमार प्रशांत एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर पैदल भ्रमण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 02:10 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:06 AM (IST)
शहर से लेकर कस्बों तक भ्रमण करते रहे डीएम-कप्तान
शहर से लेकर कस्बों तक भ्रमण करते रहे डीएम-कप्तान

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर पैदल भ्रमण किया। बाद में कस्बों में जाकर भी हालात का जायजा लिया। छह दिसंबर को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई थी, फिलहाज जिलेभर में शांति व्यवस्था बनी रही।

यूं तो छह दिसंबर को देखते हुए कई दिनों से एहतियातन चेकिग अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार को डीएम और एसएसपी ने शहर के जामा मस्जिद चैराहे के आसपास भ्रमण किया। इसके बाद ककराला के विभिन्न स्थानों पर घूमे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आम जनता भी प्रशासन का अभिन्न अंग है। जनपद में खुशहाली का माहौल कायम रखें। खुराफात फैलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति कायम रखने में सभी सहयोग मांगा। कहा कि छोटी से छोटी घटना के संबंध में अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की मौजूदगी का भी जायजा लिया। सोशल मीडिया पर •ाहर उगलने वालों को चिह्नित कर उनकी लगातार मॉनीटरिग की जा रही है। ऐसे लोगों को दुरुस्त करने की विशेष जरूरत है। डीएम और एसएसपी ने अपील की जनपद में आपसी भाईचारा, प्रेम और सदभावना कायम रखें। अधिकारियों एवं पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता पुलिस को किसी भी बारे में अवगत कराना चाहे तो उनके मोबाइल पर जरूर बताएं, खबर देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी