पत्नी से विवाद बना खुदकुशी की वजह

संवाद सूत्र उघैती खेमकरन के आत्मघाती कदम उठाने की वजह पत्‍‌नी से विवाद बना। बताते हैं कि खेमकरन और उसकी पत्नी के बीच एक दूधिये को लेकर विवाद था। खेमकरन नहीं चाहता था। वह उसके घर आए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:02 AM (IST)
पत्नी से विवाद बना खुदकुशी की वजह
पत्नी से विवाद बना खुदकुशी की वजह

संवाद सूत्र, उघैती : खेमकरन के आत्मघाती कदम उठाने की वजह पत्‍‌नी से विवाद बना। बताते हैं कि खेमकरन और उसकी पत्नी के बीच एक दूधिये को लेकर विवाद था। खेमकरन नहीं चाहता था। वह उसके घर आए। पत्नी सुनीता ने दूधिए से घर आने को मना नहीं किया। बताते हैं कि दूधिया ने उसके घर पर ही कंप्यूटर लगाकर दूध खरीदना शुरू कर दिया था। इसको लेकर खेमकरन नाराज था। मृतक के भाई ब्रह्म सिंह ने उसकी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। उन्होंने पत्नी पर खाना नहीं देने के आरोप लगाए। बताया कि खेमकरन तीन दिन से भूखा था। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने खेमकरन की पत्‍‌नी पर आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी