भक्तों की रक्षा को दौड़े चले आते हैं भगवान

क्षेत्र के गांव खारिग नगला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गोवर्धन की पूजा धूमधाम से की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 12:41 AM (IST)
भक्तों की रक्षा को दौड़े चले आते हैं भगवान
भक्तों की रक्षा को दौड़े चले आते हैं भगवान

म्याऊं : क्षेत्र के गांव खारिग नगला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गोवर्धन की पूजा धूमधाम से की गई। गोवर्धन पूजा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। जयकारों से कथा परिसर गुंजामय हो गया। बंथरी से आए कथावाचक मुकेश कुमार शास्त्री और सोनी शास्त्री ने भागवत के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन किया। कहा कि भक्ति का भाव हो, तो प्रभु भक्तों की रक्षा करने के लिए दौड़े आते हैं। इस दौरान भक्ति धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। कथा व्यास सोनी शास्त्री ने नंदोत्सव में बधाई के सुमधुर स्वर छेड़े। इससे वहां मौजूद श्रद्धालु झूम उठे। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं को सुनाया। उन्होंने पूतना वध, संकटारासुर, बकासुर, अधासुर, गोचारण, ब्रह्मा का मान मर्दन आदि प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा पवित्र गोवर्धन नामक स्थान की पूजा करनी चाहिए। भागवत में श्याम पाल ¨सह पहलवान ¨सह सुरेंद्र ¨सह सौरव राम ¨सह रामनरेश राजेश आदि महिलाएं श्रोता व आयोजक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी