राम मंदिर पर जल्द फैसला लेगी सरकार: दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि गुण-दोष का परीक्षण कर भाजपा निर्णय लेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:50 PM (IST)
राम मंदिर पर जल्द फैसला लेगी सरकार: दिनेश शर्मा
राम मंदिर पर जल्द फैसला लेगी सरकार: दिनेश शर्मा

बदायूं : उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि गुण-दोष का परीक्षण कर भाजपा सरकार जल्द निर्णय लेगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षण कार्य में लगाया जा रहा है। नौजवानों को स्थायी लेक्चरर के तौर पर तैनाती किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। लोस चुनाव में राजा भैया के साथ समझौता के सवाल पर कहा कि पार्टी की रीति के अनुरूप जो आएगा, उसका स्वागत होगा, लेकिन किसी से कोई बात नहीं हुई है।

डिप्टी सीएम रविवार सुबह यहां सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस परेड ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से कुछ देर मुलाकात की। लोस चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। उसके बाद विधायक के घर जाकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। यह पूछे जाने पर कि क्या 2019 के चुनाव से पहले सरकार राम मंदिर मुद्दे का निस्तारण करा पाएगी। इस पर कहा कि जनता के द्वारा सरकारें चुनी जाती हैं। मोदी जी पूर्ण बहुमत की सरकार के प्रधानमंत्री है। यूपी में भी भाजपा की सरकार है। ¨हदू-मुस्लिम सभी चाहते हैं कि मामले का जल्द निपटारा हो। कहा कि लोगों में व्यग्रता का भाव इसलिए जागृत हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से जल्दी निर्णय आने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सुनवाई आगे बढ़ गई। इसलिए अन्य विकल्पों की बात की जा रही है। सरकार गुण-दोष के आधार पर परीक्षण कर करेगी, उसी के आधार पर निर्णय लेगी। शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि आगामी परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएंगी। कहा कि एक साल में 205 नए महाविद्यालय शुरू किए गए। एनसीआरटी का नया पाठ्यक्रम लागू किया गया है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर, चेयरमैन दीपमाला गोयल, बागीश पाठक, मनोज मसीह, सुधीर श्रीवास्तव, प्रेमस्वरूप पाठक, हरप्रसाद ¨सह पटेल, अशोक वर्मा, पूनम गुप्ता, सीमा राठौर, राणा प्रताप ¨सह, शारदेंदु पाठक, राजेश्वर ¨सह पटेल, अंकित मौर्य के अलावा डीएम दिनेश कुमार ¨सह, एसएसपी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी