तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

संस सहसवान उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंग तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को नहीं छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:43 AM (IST)
तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

संस, सहसवान : उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंग तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को नहीं छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।

तहसील क्षेत्र के गांव दहगवां निवासी सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव के प्लॉट नंबर 525 पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन कब्जा नहीं हट सका। मजबूर होकर न्यायालय की शरण में गए। न्यायालय द्वारा 9 अगस्त 18 को अवैध कब्जे को हटवाए जाने का आदेश दे दिया गया लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी दबंगों का कब्जा नहीं हटवाया गया है। जिस कारण गांव का पानी का निकास बंद हो गया है। ग्रामीण ने न्याय हित में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तालाब से कब्जा हटवाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी