कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
जागरण संवाददाता बदायूं पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह की मौजूदगी में कंधों से घोड़ा बग्गी खींची और साइकिल मार्च निकाल कर सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने की मांग की।
जागरण संवाददाता, बदायूं : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह की मौजूदगी में कंधों से घोड़ा बग्गी खींची और साइकिल मार्च निकाल कर सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने की मांग की।
सदर विधानसभा क्षेत्र में नवादा पर एराज चौधरी, बिल्सी विधानसभा में उझानी में आशु बब्बर, शेखुपुर विधानसभा में ककराला में अकबर अहमद, सहसवान में अजहर अली, दातागंज में रोहित शर्मा और बिसौली विधानसभा में ओवराज सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को पेट्रोल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाना चाहिए। जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि कच्चे तेल के दाम गिरे हैं और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडारण है। यह साबित हो गया कि भाजपा किसान विरोधी है। अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन वफाती मियां, विचार विभाग वाइस चेयरमैन लाल मियां चौधरी, अल्पसंख्यक विभाग महासचिव इकरार अली, अरबाज रजी, एराज चौधरी, अवधेश, अजहर अली, रोहित शर्मा, आशु बब्बर, परवेज, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।