सेवा सत्याग्रह में कांग्रेसियों ने बांटा भोजन
जेएनएन सहसवान (बदायूं) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को शुरू किए ग
जेएनएन, सहसवान (बदायूं) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को शुरू किए गए सेवा सत्याग्रह के तहत पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर खिचड़ी बनाकर लोगों को वितरित की। पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि इस महाअभियान की थीम सेवा की होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता मजदूरों समेत सूबे में 25 लाख जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे। इसकी शुरुआत बदायूं के विधानसभा सहसवान से की गई है। कहा कि 20 मई से हमारे नेता अजय कुमार लल्लू जेल में हैं। उनका सिर्फ इतना ही दोष था कि वे देश के गरीब मजदूरों की मदद करना चाहते थे। मगर भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। हर विधानसभा पर महा रसोई आज से शुरू की जा रही है। इसमें लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए भोजन वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र माहेश्वरी, वसीम कुरैशी, अजहर अली, कारी अलाउद्दीन, निराले, आरिफ खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शफी अहमद आदि मौजूद रहे।