पांच किमी सबसे तेज दौड़े विकास

पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:23 PM (IST)
पांच किमी सबसे तेज दौड़े विकास
पांच किमी सबसे तेज दौड़े विकास

फोटो 19 बीडीएन 17 जासं, बदायूं : जगत ब्लॉक की ग्राम पंचायत ईकरी बसियानी निवासी धावक सर्वेंद्र यादव की ओर से पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। दौड़ सखानू से शुरू होकर ईकरी गांव पर जाकर समाप्त हुई। आसपास क्षेत्र के 35 धावकों ने प्रतिभाग किया। गांव बसियानी के विकास यादव 14.36 मिनट में दौड़ पूरी करके ब्लॉक चैंपियन बने। गांव कुंदन नगला के श्याम प्रकाश ने 14.45 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। गांव बीबीपुर के खिलाड़ी आजाद ने 15 मिनट में दौड़ पूरी की। आयोजक धावक ने बताया कि ग्रामीण धावकों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को तैयारी कराने और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का था।

chat bot
आपका साथी