आओ रोपें अच्छे पौधे, निरोगी रहे हर कोई

पौधारोपण में अच्छे पौधे लगाना सभी के लिए जरूरी है। इसके साथ ही इनका संरक्षण भी किया जाए। कोरोना काल में आक्सीजन कमी की स्थिति से सभी भली भांति वाफिक है। भले ही अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली आक्सीजन अलग होती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM (IST)
आओ रोपें अच्छे पौधे, निरोगी रहे हर कोई
आओ रोपें अच्छे पौधे, निरोगी रहे हर कोई

बदायूं, जेएनएन : पौधारोपण में अच्छे पौधे लगाना सभी के लिए जरूरी है। इसके साथ ही इनका संरक्षण भी किया जाए। कोरोना काल में आक्सीजन कमी की स्थिति से सभी भली भांति वाफिक है। भले ही अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली आक्सीजन अलग होती है। लेकिन, प्राकृतिक आक्सीजन का कोई मोल नहीं है। प्राकृतिक रूप से सभी को भरपूर आक्सीजन मिले। इसके लिए सभी लोग जागरूक होकर अधिक से अधिक बरगद, पीपल आदि के पौधे लगाए, जो कि सर्वाधिक आक्सीजन देते हैं। इससे सभी लोग निरोगी रहें। फोटो 21 बीडीएन 30

गिलोय देशज मूल की बहुवर्षीय बेल है। गिलोय के तने का इस्तेमाल करना चाहिए। काढ़े के लिए तने को चार गुना पानी लेकर उबालें। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। घर में गिलोय की बेल लगी है। गिलोय के औषधीय गुणों को जानना चाहिए। इसके नियमित सेवन पर जोर दें। इससे लोगों की प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहे। लोगों को पौधारोपण करना चाहिए। इससे शुद्ध वातावरण मिल सके। इसके साथ ही पौधों का संरक्षण भी करें। घर पर कई प्रकार के औषधीय पौधों को रोपा है। कोरोना काल में उनके गुणों का लाभ मिलता रहा है।

चेतन वाष्र्णेय, पर्यावरण प्रेमी फोटो 21 बीडीएन 32

पर्यावरण को लेकर मंडी समिति में भी पौधे रोपे हैं। इस पर लगातार काम कर रहे हैं। आवास पर भी पौधे लगाए हैं। नीम का पौधा कई बीमारियों को ठीक करने में सहायक है। दांतों को भी मजबूत बनाता है। कोरोना से लड़ने में नीम का काढ़ा लोगों के लिये बहुत फायदेमंद रहा। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए औषधीय और आक्सीजन देने वाले पौधे लगाने चाहिए। औषधीय के पौधे के लाभ से हर कोई निरोगी हो सकता है। यह कार्य मानव जीवन के लिए लाभदायक साबित हो सकें।

वैभव माथुर, पर्यावरण प्रेमी फोटो 21 बीडीएन 33

हम सब को प्रकृति के समीप जाना होगा। इससे प्रकृति व मानव में संतुलन बना रहे। कोरोना काल में लोगों ने महसूस किया कि प्रकृति का जितना हम सबने विनाश किया। उसके गंभीर परिणाम हम सभी को किसी न किसी रूप में भुगतने पड़े। इसलिए जरूरी है कि कम से कम पांच अच्छे पौधे अवश्य रोपे। उनके संरक्षित का भी ख्याल रखें। खासतौर से औषधीय पौधे लगाए। औषधीय पौधों को अपने घरों में भी रोप सके है। जैसे तुलसी, एलोवेरा, तुलसी गिलोय आदि के पौधे।

नितिन बाबू, माहेश्वरी शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी

chat bot
आपका साथी