मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

जेएनएन बदायूं तहसील दातागंज के सैजनी में प्रस्तावित 220 केवी उपकेंद्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:10 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास

जेएनएन, बदायूं : तहसील दातागंज के सैजनी में प्रस्तावित 220 केवी उपकेंद्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन शिलान्यास किया। जिला मुख्यालय एनआइसी के वीडियो कांफ्रेंसिग रूम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह व प्रशासनिक अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता अरविद नायक तथा सहायक अभियंता शुभम कुमार गोस्वामी, विद्युत पारेषण खंड उपस्थित रहे। बताया गया कि इस 220 केवी विद्युत उपकेंद्र लागत 103.37 करोड़ रुपये है। दातागंज में उपरोक्त उपकेंद्र के स्थापित हो जाने के कारण दातागंज तहसील में वर्तमान में स्थापित 33/11 केवी उपकेंद्रों के साथ-साथ 132/33 केवी उपकेंद्र उसावां एवं अन्य पारेषण एवं वितरण उपकेंद्रों को भी 220 केवी विद्युत उपकेंद्र दातागंज से पोषित किया जा सकेगा। जिससे 33 केवी लाइनों की लंबाई कम होने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही दातांगज तहसील, समीपवर्ती क्षेत्र एवं बदायूं की विद्युत आपूर्ति में स्थायित्व एवं गुणात्मक सुधार होगा।

chat bot
आपका साथी