बदायूं में अभी आसमान में छाएं रहेंगे बादल

शहर में शनिवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। लेकिन रविवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम में बदलाव का फसल पर तो कोई असर नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:55 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:55 AM (IST)
बदायूं में अभी आसमान में छाएं रहेंगे बादल
बदायूं में अभी आसमान में छाएं रहेंगे बादल

बदायूं, जेएनएन : शहर में शनिवार को दिनभर चटख धूप खिली रही। लेकिन, रविवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम में बदलाव का फसल पर तो कोई असर नहीं है। बूंदाबांदी होती है तो फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ठंड बढ़ने से गन्ना किसानों की समस्या जरूर बढ़ गई है। जिले में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अगले चौबीस घंटे में मौसम इसी तरह बने रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। शनिवार रात से मौसम में फिर बदलाव दिखाई पड़ने लगा था। सुबह के वक्त धुंध बनी हुई थी। उम्मीद थी कि दोपहर में धूप निकल आएगी। लेकिन, दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादल छाये रहे, लेकिन हवा न चलने से ज्यादा ठंड का अहसास नहीं हुआ। रात में घर से बाहर निकलने पर सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दिया। सर्द मौसम में गन्ना किसानों को गन्ना छोलाई से लेकर सेंटरों पर गन्ना तौल कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। चीनी मिल गेट अथवा गन्ना क्रय केंद्र पर रात गुजारनी मुश्किल हो रही है। सर्दी से लोगों को बचाव के लिए जिला प्रशासन ने हर तहसील को अलाव जलवाने के लिए 50-50 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दे दी है। हर तहसील क्षेत्र में पांच-पांच लाख रुपये के कंबल वितरित कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जैम पोर्टल से कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्जन ::

मौसम फसलों के अनुकूल है। यह मौसम किसी फसल को नुकसानदेह नहीं है। अगर बूंदाबांदी होती है तो रबी की फसलों को फायदा पहुंचेगा।

- डा.रामवीर कटारा, उप कृषि निदेशक

chat bot
आपका साथी