जिले में 84 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर होगा उप चुनाव

पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं आए। अधिकांश सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसके बाद भी 13 ब्लाकों में 84 सीटें रिक्त हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन सीटों पर उप चुनाव कराने को अधिसूचना जारी कर दी है। 12 दिसंबर को नामांकन और 20 दिसंबर को मतदान होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM (IST)
जिले में 84 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर होगा उप चुनाव
जिले में 84 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर होगा उप चुनाव

बदायूं, जेएनएन : पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं आए। अधिकांश सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसके बाद भी 13 ब्लाकों में 84 सीटें रिक्त हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन सीटों पर उप चुनाव कराने को अधिसूचना जारी कर दी है। 12 दिसंबर को नामांकन और 20 दिसंबर को मतदान होगा। 21 दिसंबर को मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

अंबियापुर, आसफपुर, इस्लामनगर, उझानी, कादरचौक, जगत, दहगवां, दातागंज, बिसौली, म्याऊं, वजीरगंज, सहसवान, सालारपुर क्षेत्र के गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने इन सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बुधवार से ब्लाक मुख्यालयों से नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन, 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नाम वापसी होगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा और 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन, चुनाव चिह्न आवंटन व मतगणना संबंधित प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर होगी।

इनसेट ::

नामांकन के बाद बनेंगे बूथ

अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर निर्विरोध चुनाव कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद ही पता चल सकेगा कि किस गांव में कितने पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी हैं। उसी के अनुसार बूथ बनाकर चुनाव कराया जाएगा। वर्जन ::

जिले में 13 ब्लाकों के गांवों में 84 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी आरओ, एआरओ को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

- दीपा रंजन, जिला निर्वाचन अधिकारी

chat bot
आपका साथी