बदायूं में टूटी सड़क और खुले मैनहोल बने खतरा

शहर का वार्ड नंबर पांच टूटी सड़कें खुले मैनहोल और गंदगी का अंबार के रूप में पहचाना जाता है। यहां नालों की गंदगी और पानी का निकास नहीं है। इससे नाले गंदगी से बजबजा रहे है। वार्ड का विकास तो छोड़िए सड़कों के मैनहोल तक बंद नहीं हुए। वार्ड की सड़क पर जगह-जगह मैनहोल खुले हैं। जिससे रात में लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं वहीं कूड़े के ढेर में पशुओं के अवशेष फेंकने की प्रथा चली आ रही है। दैनिक जागरण के अभियान के तहत रविवार को वार्ड का जायजा लिया गया तो कुछ इसी तरह के हालात दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:43 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:43 AM (IST)
बदायूं में टूटी सड़क और खुले मैनहोल बने खतरा
बदायूं में टूटी सड़क और खुले मैनहोल बने खतरा

बदायूं, जेएनएन: शहर का वार्ड नंबर पांच, टूटी सड़कें, खुले मैनहोल और गंदगी का अंबार के रूप में पहचाना जाता है। यहां नालों की गंदगी और पानी का निकास नहीं है। इससे नाले गंदगी से बजबजा रहे है। वार्ड का विकास तो छोड़िए, सड़कों के मैनहोल तक बंद नहीं हुए। वार्ड की सड़क पर जगह-जगह मैनहोल खुले हैं। जिससे रात में लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं, वहीं कूड़े के ढेर में पशुओं के अवशेष फेंकने की प्रथा चली आ रही है। दैनिक जागरण के अभियान के तहत रविवार को वार्ड का जायजा लिया गया तो कुछ इसी तरह के हालात दिखाई दिए।

स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं के कारण जानने का प्रयास किया तो विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गई। यहां के लोग सबसे ज्यादा पानी के निकास को लेकर परेशान दिखे। उनका कहना था कि वार्ड में ऊंचे-नीचे नाले बने हैं। इससे घरों से निकलने वाले गंदे पानी का निकास नहीं है। हल्की बरसात में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं। पानी गंदगी के रूप में नाले में भरा रहता है। इसकी दुर्गंध से रहना दुश्वार है। वहीं, वार्ड में जगह-जगह कूड़े डालने के साथ ही पशुओं के अवशेष डालने की प्रथा बन गई है। दैनिक जागरण की टीम को कूड़े के ढेर में एक जानवर का सड़ा हुआ धड़ दिखा तो लोगों की बात सच साबित हुई। इसके अलावा यहां करीब तीन मैनहोल है। जिनमें एक पर लोहे का ढक्कन तो चढ़ा है लेकिन वह जर्जर हो धंस गया है, शेष दो मैनहोल खुले हैं। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है। जिससे कई लोग फिसलकर घायल हो गए है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और वार्ड सभासद के प्रति रोष व्याप्त करते हुए उनके किए गए वायदों की पोल खोलकर रख दी है। लोगों ने दैनिक जागरण की टीम से मूलभूत समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग की है। वार्ड की समस्याएं

-वार्ड के तिराहे के समीप सड़क के बीच में दो मैनहोल काफी दिनों से खुले पड़े है।

-कूड़े डालने के स्थान पर जानवरों के अवशेष डालने की प्रथा पर रोक लगनी चाहिए।

-नालों की साफ सफाई और पानी के निकास को लेकर बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।

-टूटी और जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य शीघ्र होने चाहिए, ताकि कोई घायल न हो।

-गंदगी की नियमित तौर पर साफ सफाई हो, ताकि संक्रामक रोक से बचा जा सकें।

chat bot
आपका साथी