नाबालिग प्रेमी युगल गया अलग अलग बाल सुधार गृह में

गांव मसूदपुरा में वृद्धा कलावती की हत्या उनके पोते ने प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। वजह यह रही कि कुछ दिनों पहले उनका नाती प्रेमिका को लेकर दिल्ली चला गया। लड़की के स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो दोनों वापस लौट आए। इस पर कलावती नाराज हुई थीं। वह लड़की को उसके घर भेजने का दबाव बना रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM (IST)
नाबालिग प्रेमी युगल गया अलग अलग बाल सुधार गृह में
नाबालिग प्रेमी युगल गया अलग अलग बाल सुधार गृह में

बदायूं, जेएनएन : गांव मसूदपुरा में वृद्धा कलावती की हत्या उनके पोते ने प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। वजह यह रही कि कुछ दिनों पहले उनका नाती प्रेमिका को लेकर दिल्ली चला गया। लड़की के स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो दोनों वापस लौट आए। इस पर कलावती नाराज हुई थीं। वह लड़की को उसके घर भेजने का दबाव बना रही थी। रात में खुशामद करने के लिए पहले उनके पैर दबाए। फिर सो जाने पर उनकी हत्या कर दी। एक साथ रहने के लिए दादी की हत्या करने वाला प्रेमी युगल नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने दोनों को अलग-अलग बाल सुधार गृह बरेली और गाजियाबाद भेजा है।

मसूदपुरा गांव में सात जून की रात छत पर सो रहीं 65 वर्षीय कलावती की गला रेत कर हत्या की गई थी। उनका नाबालिग नाती व उसकी प्रेमिका भी छत पर ही अलग चारपाई पर सो रहे थे। छत पर जाने का बाहर से कोई रास्ता नहीं होने पर पुलिस को शुरू से परिवार के सदस्य पर शक था। फिर पुलिस ने नाती और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर अलग-अलग सख्ती से पूछताछ की। इसमें निकलकर आया कि नाती ने ही प्रेमिका संग मिलकर सोते समय दादी की हत्या कर दी। प्रेमिका ने तकिया से मुंह दबाया और नाती ने छुरे से गला रेत दिया। खुद हत्या कर आधी रात के बाद शोर मचाया। इस पर आरोपित के बहनोई ने यूपी 112 को सूचना दी। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कलावती का शव चारपाई से अलग मिला। जबकि चारपाई पर खून के धब्बे मिले। पुलिस ने इसी शक के आधार पर प्रेमिका और नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने दादी की हत्या की बात कबूल की। पहले ही बना ली थी दादी की हत्या की योजना

हत्यारोपित किशोर 17 मई को प्रेमिका के साथ दिल्ली भाग गया था। लड़की की मां के रिपोर्ट दर्ज कराने पर भी वह वापस नहीं आना चाह रहा था। लेकिन, पैसे खत्म होने व पिता के कहने पर वह घर लौटा। इस पर दादी ने लड़की के परिवार को लेकर अपशब्द कहे। लड़की को घर भेजने का दबाव बनाया तो उसने दादी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। लेकिन, छह जून की रात दादी के पास भाई करण सोया तो उसने अगले दिन सात जून को घटना को अंजाम दे दिया। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि हत्या की रात छुरा तकिया के नीचे रख लिया। फिर रात 10.30 बजे अपने कपड़े उतारे। इसके बाद प्रेमिका ने दादी का तकिया से मुंह दबाया और उसने धारदार छुरे से गला रेत दिया। हत्या करने के बाद उनके शव को बरामदे में फेंक दिया। करीब पौने दो घंटे तक दोनों बैठे रहे। बाद में किशोर ने अपने बहनोई को नींद से जगाया। प्रेमिका गजियाबाद तो किशोर बरेली बाल सुधार संरक्षण गृह भेजे

इंस्पेक्टर ने बताया, आरोपितों को शुक्रवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेशकर प्रेमिका को गाजियाबाद और किशोर को बरेली के बाल सुधार संरक्षण गृह भेजा है। वर्जन ::

मसूदपुरा में वृद्धा की हत्या उसके नाती ने ही की। उसकी दोस्त भी उसके साथ रही। दोनों को हिरासत में ले लिया है। परिवार के लोगों ने भी मामले को छिपाने की कोशिश की। इसकी भी जांच कराई जा रही है। दोनों को गाजियाबाद और बरेली के बाल सुधार संरक्षण गृह भेजा है।

संकल्प शर्मा, एसएसपी

chat bot
आपका साथी