परिषदीय विद्यालयों में जल्द होगा पुस्तक वितरण

जासं बदायूं परिषदीय विद्यालयों की पढ़ाई कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित चल रही है। साथ ही छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने को मना किया गया है लेकिन बच्चों को तेजी से किताबें मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे वह घर पर बैठकर पढ़ाई कर सकें। इसके लिए शासन ने 1.45 लाख पुस्तकें और जिला मुख्यालय पर भेजी हैं। अफसरों ने जल्द ही इनके वितरण की तिथि घोषित करने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:06 AM (IST)
परिषदीय विद्यालयों में जल्द होगा पुस्तक वितरण
परिषदीय विद्यालयों में जल्द होगा पुस्तक वितरण

जासं, बदायूं : परिषदीय विद्यालयों की पढ़ाई कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित चल रही है। साथ ही छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने को मना किया गया है लेकिन बच्चों को तेजी से किताबें मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे वह घर पर बैठकर पढ़ाई कर सकें। इसके लिए शासन ने 1.45 लाख पुस्तकें और जिला मुख्यालय पर भेजी हैं। अफसरों ने जल्द ही इनके वितरण की तिथि घोषित करने की बात कही है।

जिले को 23 लाख किताबों की जरूरत के सापेक्ष 12 लाख 45 हजार किताबें उपलब्ध हो चुकी हैं। शनिवार को एक लाख 45 हजार 117 किताबें जिले को मिलीं। शासन से नामित नैनीताल व मथुरा की संस्थाओं ने किताबें पहुंचाईं। परिषदीय विद्यालय नवादा के गोदाम पर सुरक्षित रखवाई गई हैं। जल्द ही अधिकारियों से किताबों का सत्यापन कराकर ब्लॉक संसाधन केंद्र से विद्यालयों को भेजी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी