भाजपाइयों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाईयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:40 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:40 AM (IST)
भाजपाइयों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
भाजपाइयों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

सहसवान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बदायूं-मेरठ हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर अनुज माहेश्वरी, अवढर शर्मा, अंबरीश वर्मा, सचिन शर्मा, सुभाष गौड, डॉ. प्रेम¨सह कश्यप, पीयूष माहेश्वरी, गोपाल चांडक आदि मौजूद रहे। संस, बिसौली : पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपाइयों ने नगर के प्राइमरी स्कूल में सभी विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मिले जूते बांटें और सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर सभी मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर ठाकुर रामवीर ¨सह, पंकज ¨सह चौहान, दुर्गेश वाष्र्णेय, अनिल कुमार रस्तोगी, केके मिश्रा, ललित बासनी, प्रमोद पाराशरी, राजेश रस्तोगी, जतिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संसू, उझानी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरानी गल्ला मंडी स्थित पार्टी कार्यालय पर पं.दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया। भाजपा के नगराध्यक्ष राहुल शंखधार ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय को श्रेष्ठ कार्यों के लिए सदैव याद किया जाता है। इस मौके पर योगेश प्रताप ¨सह, अमित शर्मा, रवि सोलंकी, पवन वाष्र्णेय, राहुल दुबे, राजीव गोयल, हरस्वरूप, अमीर अहमद आदि मौजूद रहे। संसू, वजीरगंज : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। स्कूल में लगे शिविर में चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नगर के सेठ डूंगरमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ.भुवनेश सक्सेना व चंद्रेश सरन की टीम ने मंगलवार को गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में लगे स्वास्थ्य शिविर में करीब सात सौ छात्र- छात्राओं का परीक्षण किया और दवाई बांटीं। चिकित्सक चंद्रेश सरन ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया। इस मौके पर राहुल वाष्र्णेय, संदीप मिश्रा, विमल वाष्र्णेय व गौरव आदि मौजूद रहे। संसू, आसफपुर : ब्लाक क्षेत्र के गांव आसफपुर, हबीबपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया गया। जिसमें राकेश दीक्षित, मनोज राठौर, मयंक पाठक, रामशंकर एडवोकेट, देवेंद्र पाठक, भोजराज ¨सह, शीतल ¨सह, शत्रुधन ग्राम प्रधान हबीबपुर और साथ में गांव के लोगों ने मिलकर जन्मदिन मनाया।

chat bot
आपका साथी