बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत

गांव जल्लूपुर के समीप बुधवार सुबह बाइक पेड़ से टकराने से किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर के सगी बहनों की शुक्रवार को बरात आनी थी। लेकिन किशनपाल की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। स्वजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए गांव में ही किशोर के शव की अंत्येष्टि कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:47 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:47 AM (IST)
बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत
बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत

दहगवां (बदायूं), जेएनएन : गांव जल्लूपुर के समीप बुधवार सुबह बाइक पेड़ से टकराने से किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर के सगी बहनों की शुक्रवार को बरात आनी थी। लेकिन, किशनपाल की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। स्वजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए गांव में ही किशोर के शव की अंत्येष्टि कर दी है।

दहगवां ग्राम पंचायत के मजरा जल्लूपुर के अमर सिंह का पुत्र किशनपाल सुबह बाइक से कस्बे के लिए काम से जा रहा था। गांव से निकलते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जिससे उसका सिर पेड़ से टकराने से गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी अमर सिंह के स्वजन को दी। स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। शादी की खुशियों की बीच किशनपाल की मौत से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। बहनों की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

अमर सिंह के परिवार में तीन बेटियों की शादी की तैयारी चल रही हैं। गुरुवार को अमर सिंह के भाई की बेटी की बरात आनी है, जबकि शुक्रवार को अमर सिंह की दो बेटियों की बरात आनी तय हुई है। घर में नाते रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। हादसे में किशनपाल की मौत से घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। स्वजन ने मृतक की बहन अमरवती की बरात वहापुर और नीलम की बारात कैथल से आनी है।

chat bot
आपका साथी