मीटर रीडर को दौड़ाकर पीटा

जासं बदायूं मीटर रीडर से बिजली का बिल निकालने के लिए दो व्यक्तियों ने मना किया। उसने जब विरोध किया तो आरोपितों ने दौड़ाकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:05 AM (IST)
मीटर रीडर को दौड़ाकर पीटा
मीटर रीडर को दौड़ाकर पीटा

जासं, बदायूं : मीटर रीडर से बिजली का बिल निकालने के लिए दो व्यक्तियों ने मना किया। उसने जब विरोध किया तो आरोपितों ने दौड़ाकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिजली विभाग का मीटर रीडर अशोक शर्मा थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में रविवार दोपहर घरों में लोगों मीटर की रीडिग निकाल ले रहे थे। तभी वहां दो व्यक्ति पहुंचे और उससे मीटर रीडिग लेने से मना करने लगे। अशोक ने इसका विरोध किया तो दोनों व्यक्तियों ने पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। अशोक अपने साथियों के साथ सिविल थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने उनको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी एसओ अरविद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी