सूबे में स्वच्छता की नजीर बनेगा बदायूं

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं स्वच्छता के मामले में प्रदेश में नजीर बनेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 11:55 PM (IST)
सूबे में स्वच्छता की नजीर बनेगा बदायूं
सूबे में स्वच्छता की नजीर बनेगा बदायूं

जेएनएन, बदायूं : नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के मामले में बदायूं को प्रदेश में नजीर बनाएंगे। जब मैं शहर में रहूंगा, किसी न किसी वार्ड में जाकर खुद सफाई करूंगा और लोगों को प्रेरित करूंगा। कृष्णा लॉन में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही बदलाव दिखने लगेगा।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज, स्वच्छ समाज बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश तेजी से बदल रहा है। भ्रष्टाचारी और अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विश्वजीत गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य आदि मौजूद रहे। सभासदों की समस्या का कराएं त्वरित निदान

राज्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बदायूं नगर पालिका के सभासद और विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि जहां-जहां बिजली के तार खुले में पड़े हैं, उन्हें तत्काल सही कराया जाए। अंडरग्राउंड केबल में जहां भी करंट की समस्या आती है, उसका तत्काल समाधान करें। सभी को अपने-अपने वार्डो में सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी