जन शिकायतें निपटाने में बदायूं नंबर वन

जागरण संवाददाता बदायूं प्रदेश में आइजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिले के पुलिस प्रशासन पहले नंबर पर है। जिले में सौ फीसद शिकायतों का निस्तारण किया गया। सर्वोच्च स्थान आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने अधीनस्थों को हौसला बढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 12:17 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 12:17 AM (IST)
जन शिकायतें निपटाने में बदायूं नंबर वन
जन शिकायतें निपटाने में बदायूं नंबर वन

जागरण संवाददाता, बदायूं: प्रदेश में आइजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिले के पुलिस प्रशासन पहले नंबर पर है। जिले में सौ फीसद शिकायतों का निस्तारण किया गया। सर्वोच्च स्थान आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने अधीनस्थों को हौसला बढ़ाया।

जन सुनवाई पोर्टल(आइजीअआरएस) जून में पुलिस के पास 73 शिकायत आई थीं। जिसमें सभी का निस्तारण किया गया। शासन स्तर से हुई रैंकिग में इसी आधार पर जिले को 10 में 10 अंक मिले। पूरे प्रदेश में डिफाल्टरों का औसत सात प्रतिशत रहा। बदायूं में शून्य स्थान पर रहा। वहीं डीएम, एसपी, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्रों में अन्य जिलों डिफाल्टरों का औसत 184 रहा, लेकिन बदायूं का शून्य रहा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों का औसत 325 रहा, जबकि जिले में स्थिति शून्य रही। शिकायतों के समय से निस्तारण पर 60 में से 60 अंक प्राप्त हुए। एसएसपी कार्यालय में जनता दर्शन में मानक शून्य नियत किया। इसमें प्राप्त 197 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अन्य कार्रवाई में 10 अंक और प्राप्त हुए। इस तरह से जिले को 110 अंक में 110 प्राप्त हुए। एसएसएपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने नोडल अधिकारी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ उझानी सर्वेंद्र सिंह, प्रभारी आइजीआरएस राकेश सिंह को बधाई दी। आइजीआरएस के यूनिट कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार की प्रशंसा करते एक-एक हजार रुपये धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी