बदायूं का युवक दिल्ली में निकला संक्रमित

जेएनएन बदायूं शहर की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला युवक दिल्ली में कोरोना संक्रमित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 11:50 PM (IST)
बदायूं का युवक दिल्ली में निकला संक्रमित
बदायूं का युवक दिल्ली में निकला संक्रमित

जेएनएन, बदायूं : शहर की आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला युवक दिल्ली में कोरोना संक्रमित पाया गया। दिल्ली की कॉरपोरेट लैब में जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके घर के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य महकमा को भी इसकी जानकारी मिल गई है। आवास विकास कालोनी निवासी चार दिन पहले किसी काम से दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के बाद उसकी अचानक हालत बिगड़ी तो उसने दिल्ली के ही एक निजी चिकित्सक के यहां अपना इलाज कराया। चिकित्सक ने उसकी कोरोना की जांच कराई तो सोमवार को उसकी रिपोर्ट संक्रमित आई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद उसके परिजनों को भी सूचित किया गया है।

chat bot
आपका साथी