परिवहन राजस्व वसूली में बदायूं प्रदेश में पहले नंबर पर

परिवहन राजस्व वसूली के बदायूं पूरे प्रदेश में सबसे अव्वल बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 06:05 AM (IST)
परिवहन राजस्व वसूली में बदायूं प्रदेश में पहले नंबर पर
परिवहन राजस्व वसूली में बदायूं प्रदेश में पहले नंबर पर

जागरण संवाददाता, बदायूं : यातायात नियमों व चिह्नों की जानकारी के अभाव मे रोज दर्जनों आवेदक ड्राइविग लाइसेंस के टेस्ट में फेल हो रहे हैं। बिना हेलमेट कार्यालय आने वालों को चेतावनी देने के बाद ही टेस्ट लिया जा रहा है। वहीं राजस्व वसूली में बदायूं परिवहन विभाग प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष विभाग ने 88.67 प्रतिशत राजस्व प्राप्त किया है, जबकि राज्य स्तरीय औसत 69.43 प्रतिशत रहा है।

आरआइ प्रशांत कुमार ने कार्यालय परिसर में ड्राइविग टेस्ट की अस्थाई व्यवस्था की, जिसके बाद से ज्यादातर आवेदक फेल होने लगे। सुबह से दोपहर तक कंप्यूटर पर ऑनलाइन टेस्ट हो रहा है। दोपहर एक बजे से ड्राइविग टेस्ट हो रहा है। बैरीकेटर को तितर-बितर रखकर वाहन चलवाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सख्ती बरतने पर विभाग ने भरपूर वसूली करके शासन को भेजी है। इस उपलब्धि के लिए एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा की शासन मे सराहना हुई है। परिवहन विभाग के मंत्री की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है।

वर्जन..

राजस्व वसूली में बदायूं के परिवहन विभाग को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। आगे भी शुल्क जमा न करने वाले वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी। शासन के निर्देश का पालन होगा।

- एनसी शर्मा, एआरटीओ प्रशासन

chat bot
आपका साथी