बदायूं के भाजपा मंडल महामंत्री का बेटा अलीगढ़ में मिला

घर से कोचिग पढ़ने निकले भाजपा के मंडल महामंत्री का बेटा 24 घंटे बाद अलीगढ़ में मिला है। अलीगढ़ पुलिस की सूचना पर सहसवान पुलिस उसकी बरामदगी को रवाना हो गई। मंडल महामंत्री की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। सीओ बिल्सी ने मौके पर पहुंच कर जांच कर दो टीमें इसकी जानकारी में लगाई थीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 01:22 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 01:22 AM (IST)
बदायूं के भाजपा मंडल महामंत्री का बेटा अलीगढ़ में मिला
बदायूं के भाजपा मंडल महामंत्री का बेटा अलीगढ़ में मिला

सहसवान(बदायूं), जेएनएन : घर से कोचिग पढ़ने निकले भाजपा के मंडल महामंत्री का बेटा 24 घंटे बाद अलीगढ़ में मिला है। अलीगढ़ पुलिस की सूचना पर सहसवान पुलिस उसकी बरामदगी को रवाना हो गई। मंडल महामंत्री की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। सीओ बिल्सी ने मौके पर पहुंच कर जांच कर दो टीमें इसकी जानकारी में लगाई थीं।

मुहल्ला शहबाजपुर के सचिन शर्मा भाजपा के मंडल महामंत्री हैं। उनका पुत्र माही उझानी के एक इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र है। वह मुहल्ले में ही कोचिंग पढ़ता है। मंगलवार शाम छह बजे वह कोचिग गया था। लेकिन, घर नहीं लौटा। स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि माही कोचिग गया ही नहीं था। साथ गए छात्र ने बताया कि वह कोचिंग से कुछ पहले लघुशंका करने की बात कहकर रुक गया था। फिर कोचिंग नहीं पहुंचा। देर शाम तक उसका पता नहीं चलने पर पिता सचिन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वजन के बाद रास्तों पर जाकर लोगों से पूछताछ की है। वहीं कई जगह से सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र किए थे। पुलिस ने आसपास के जनपदों को भी सूचना दी थी। पुलिस छानबीन में जुटी थी। अलीगढ़ पुलिस ने सहसवान पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां से गायब छात्र वहां मिला है। सहसवान इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस की एक टीम स्वजन के साथ अलीगढ़ भेजी है। वह उसे लेकर सहसवान आएंगे। बताते हैं कि छात्र स्वजन की किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था।

chat bot
आपका साथी