जीवन है अनमोल, समझो इसका मोल

परिवहन विभाग की ओर से कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं कराई गईं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 12:17 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:05 AM (IST)
जीवन है अनमोल, समझो इसका मोल
जीवन है अनमोल, समझो इसका मोल

जासं, बदायूं : परिवहन विभाग की ओर से कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं कराई गईं। एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा के निर्देश में उझानी के अयोध्या प्रसाद मैमोरियल पीजी कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता कराई गई। रोजी को पहला, सवा अंसारी व उरूज अंसारी को दूसरा और प्रकृति को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। आदर्शकांत, डॉ. शिल्पी पांडेय, डॉ. आशीष गुप्ता निर्णायक मंडल में रहे। एआरटीओ ने कहा कि जीवन है अनमोल, समझो इसका मोल। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। निदेशक डॉ. एमएसए अग्रवाल, शिशुपाल सिंह, डॉ. त्रिवेंद्र सिंह, डॉ. वीना गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंह, संजीव, मनोज आदि उपस्थित रहे। चित्रों के जरिए डाला प्रकाश

मदर ऐथीना स्कूल में सड़क सुरक्षा पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा 9 से कक्षा 12 के 105 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एआरटीओ सुहैल अहमद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सड़क सुरक्षा के संबंधी में जागरूक किया। निदेशक चयनिका सारस्वत व प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि नियमों का पालन किया जाए तो सड़क दुर्घटना काफी हद तक कम की जा सकती हैं।

chat bot
आपका साथी