मेधावियों को पुरस्कार, गरीबों की दी आर्थिक सहायता

मेधावियों को पुरस्कृत करने वाले गाजियाबाद के टीजीएम चेरिटेबल ट्रस्ट ने दो इंटर कॉलेजों के 40 मेधावी व गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता का चेक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:03 AM (IST)
मेधावियों को पुरस्कार, गरीबों की दी आर्थिक सहायता
मेधावियों को पुरस्कार, गरीबों की दी आर्थिक सहायता

जागरण संवाददाता, बदायूं : हर वर्ष मेधावियों को पुरस्कृत करने वाले गाजियाबाद के टीजीएम चेरिटेबल ट्रस्ट ने दो इंटर कॉलेजों के 40 मेधावी व गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता का चेक दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जीके माथुर ने इस्लामियां इंटर कॉलेज और उनकी बहनों ने राजाराज महिला इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी। जिसके चलते यहां के बच्चों की हर वर्ष आर्थिक सहायता की जाती है। इस्लामियां इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा के 10 मेधावी और 10 गरीब बच्चों को नौ-नौ हजार रूपये का चेक व प्रमाण पत्र देने के साथ भविष्य में निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। हाईस्कूल की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वालों को शामिल किया गया था। प्रधानाचार्य असलम यार खां, पूर्व प्रधानाचार्य खिजर अहमद, नदीम, आरिफ, शाह आलम खां मौजूद रहे। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में ट्रस्ट के पदाधिकारियों का प्रबंधक मुकेश रस्तोगी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। ट्रस्ट ने यहां भी 11वीं कक्षा की 10 व 10 गरीब छात्राओं को आर्थिक सहायता का चेक दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि धनराशि का प्रयोग पढ़ाई में करें। बच्चों का भविष्य संवरे, यही ट्रस्ट की इच्छा है। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी, सुषमा कथूरिया, अंजुम सहर, ज्योति सागर, सुलेखा, चित्रा कुमारी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी