लो वोल्टज से परेशान किसानों उपकेंद्र पर लगाया ताला

संस बिसौली 15 दिनों से चल रहे लो वोल्टेज से पररेशान किसानों ने आसफपुर बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी। मौके पर बिजली विभाग के जेई और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। संभ्रांत लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:42 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:05 AM (IST)
लो वोल्टज से परेशान किसानों उपकेंद्र पर लगाया ताला
लो वोल्टज से परेशान किसानों उपकेंद्र पर लगाया ताला

संस, बिसौली: 15 दिनों से चल रहे लो वोल्टेज से पररेशान किसानों ने आसफपुर बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी। मौके पर बिजली विभाग के जेई और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। संभ्रांत लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया।

लो वोल्टेज से नलकूप चल नहीं रहे है ऐसे में धान की फसल सूख रही है। इस समस्या को लेकर किसानों ने कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को किसानों की भीड़ आसफपुर उपकेंद्र पहुंच गई। भीड़ देखकर वहा मौजूद दो कर्मचारी हल्के से निकल गए। आक्रोशित किसानों ने उपकेंद्र के गेट पर ताला लगा दिया। मौके पर पहुंचे जेई राजेश कुमार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। भाजपा नेता मयंक पाठक व रितेश चौहान ने आक्रोशित किसानों को किसी तरह से समझाकर शांत किया। मामले में जेई से समस्या के निस्तारण की बात की। जेई ने भरोसा दिलाया कि लो वोल्टज की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। किसानों की दिक्कत कुछ दिनों में दूर हो जाएगी। इसके बाद किसान चले गए।

chat bot
आपका साथी