कोरोना में योग दुनिया के लिए उम्मीद की किरण

कोरोना महामारी में योग दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है। इस मुश्किल समय में योग आत्मबल का स्त्रोत बना रहा है। यह बातें प्रभारी डीएम सीडीओ निशा अनंत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आनलाइन योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:52 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:52 AM (IST)
कोरोना में योग दुनिया के लिए उम्मीद की किरण
कोरोना में योग दुनिया के लिए उम्मीद की किरण

बदायूं, जेएनएन : कोरोना महामारी में योग दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है। इस मुश्किल समय में योग आत्मबल का स्त्रोत बना रहा है। यह बातें प्रभारी डीएम सीडीओ निशा अनंत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आनलाइन योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए कही। कोरोना संक्रमण के चलते अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक आयोजन नहीं हुए। लेकिन, लोगों ने घर-घर योगाभ्यास कर समाज को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। पुलिस लाइन में परेड से पहले पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। भाजपाईयों शहर से बूथ स्तर तक योग का अलख जगाया। शहर में भाजपा के एक लान में हुए कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, चेयरमैन दीपमाला गोयल, शारदेंदु पाठक आदि प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने घरों में योगाभ्यास कर इंटरनेट मीडिया पर फोटो शेयर किए।

गिदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डा.गार्गी बुलबुल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में वर्चुअल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डा.इति अधिकारी, पूनम, सुषमा, काजल, पूजा, शिवांगी, रुबी, पलक वर्मा, पल्लवी, स्नेहा, दीप्ती, ज्योति आदि शामिल हुईं। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में योगाचार्य युवराज सक्सेना ने योग का महत्व समझा शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत भी शामिल हुए। मदर एथीना स्कूल में चलाए जा रहे साप्ताहिक योग अभियान का समापन हुआ। योगाचार्या निधि ने विद्यार्थियों एवं उनके स्वजन को योगाभ्यास कराकर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के उपाय भी बताए। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसे आयोजन करना जरूरीहैं। नेहरू युवा केंद्र का घर-घर योग वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। जिला युवा अधिकारी डा. दिनेश यादव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 परिवारों में योग कराने की पहल की गई। तिलक सिंह, रिकू यादव, दीप्ति, प्रशांत माहेश्वरी, विक्रमपुरी, ओमपाल, गौरव सिंह, कार्तिक कुमार आदि ने सहभागिता की। स्काउट गाइड संस्था ने योग दिवस पर राजकीय महाविद्यालय की रेंजर योग प्रशिक्षिका अभिलाषा यादव ने स्काउट भवन में अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेशचंद्र सक्सेना एडवोकेट, इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डा.एसके गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मोहम्म्द असरार, जिला सचिव आलोक कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। योग करें निरोग रहे सूत्रवाक्य के साथ किया योगाभ्यास

संस, बिसौली : दिव्यम योगाश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैद्य विशाल जौहरी ने अनुलोम विलोम, कपाल भाति, योगिग जॉगिग तथा सूक्ष्म व्यायाम करवाए। इस मौके पर पूर्व सभासद सरिता वाष्र्णेय, इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट ऋतु अग्रवाल, गायत्री परिवार से अनीता वाष्र्णेय, पारुल अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, पार्थ मित्तल, शिवांगी जौहरी, सारा इत्यादि मौ•ाूद रहे। इनरव्हील क्लब की सदस्य रितु अग्रवाल एवम पारुल अग्रवाल ने वैद्य विशाल जौहरी को सम्मानित किया। संचालन साहू सावेंद्र जी ने किया।। भाजपा के नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी ने अपनी पूरी कमेटी के साथ योग किया। सिद्ध बाबा इंटर कालेज, शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने योग दिवस ऑनलाइन मनाया। योग करें निरोग रहे के सूत्र वाक्य के साथ सभी स्वयं सेवियों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि आज देश कोरोना महामारी से मुकाबला कर रहा हैं। इसमें योग से सहायक है। नीरज कटिया, झलक पाठक, शिवी कटिया, विशाल कटिया, आयुष सक्सेना आदि ने योग में भाग लिया। साधकों को बताए योग के लाभ

संसू, वजीरगंज : भारत विकास परिषद के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। नगर के गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में अलख सुबह नगर के दर्जनों लोग एकत्र हुए। आयोजकों ने योग के जरिये निरोग रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संगठन के संरक्षक मुरली मनोहर गुप्ता, अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री अरुण कुमार शेखर व कोषाध्यक्ष नेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। मन और मस्तिष्क को संतुलित करता है योग

संस, बिल्सी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने योगाभ्यास किया। उन्होंने बताया कि योग व्यायाम के सबसे प्रभावशाली रूपों में से एक है। मन और मस्तिष्क में संतुलित बनाए रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है।

योग दिवस संग मनाई आरएसएस संस्थापक की पुण्यतिथि

संसू, उघैती : कस्बे में योग दिवस के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संस्थापक डा.केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि भी मनाई। डा.राजीव पाठक, कुलदीप यादव, डा. गौरव गुप्ता, देवेश गुप्ता, बलभद्र सिंह, रजनेस गुप्ता, नितिन शर्मा आदि स्वयंसेवक योगाभ्यास में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी