प्रधान पदों के लिए हुए उप चुनाव में 64.07 फीसद वोट पड़े Badaun News

ग्राम प्रधान पदों के लिए हुए उप चुनाव में 64.07 फीसद मतदान हुआ।

By Edited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 01:10 PM (IST)
प्रधान पदों के लिए हुए उप चुनाव में 64.07 फीसद वोट पड़े Badaun News
प्रधान पदों के लिए हुए उप चुनाव में 64.07 फीसद वोट पड़े Badaun News

बदायूं, जेएनएन : जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के लिए हुए उप चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। 64.07 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम दिनेश कुमार ¨सह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बूथों का निरीक्षण किया। ब्लाक जगत के खरखोली खुर्द में 68.71 प्रतिशत, उझानी के गुराई में 78 फीसद, बिसौली के रायपुर कला में 60.32 प्रतिशत, समरेर के रूकुमपुर पुख्ता में 61.79 फीसद, म्याऊं के कटिया में 48.23 प्रतिशत मतदान हुआ। 64.07 प्रतिशत मतदान किया। मतपेटिकाएं मतगणना के लिए पुलिस अभिरक्षा में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कर दी गई हैं। मतगणना आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी।

बिसौली के रायपुरकलां में प्रधान पद के लिए 60 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह तो मतदान तेजी से हुआ, लेकिन दोपहर को केंद्र पर सुनसान रही। कुल 1418 वोट थे, इनमें से 856 वोट ही पड़े। चुनाव मैदान में मीनू, प्रेमशीला, विद्यावती, कमलेश और रामजानकी थीं। दिन भर तहसीलदार आरपी चौधरी मतदान केंद्र पर रहे। पुलिस की व्यवस्था चाकचौबंद रही।

म्याऊं क्षेत्र के गांव कटिया में चार उम्मीदवारों के बीच चुनाव हुआ। म्याऊं के गांव कटिया में 1173 मतदाता थे, जिनमें 534 लोगों ने वोट डाला है। जखरखोली में 1128 वोटरों में से 890 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। गांव कटिया के रामचंद्र के जेल चले जाने से यहां पर प्रधान का पद खाली हो गया था। बूंदाबांदी व खराब मौसम के बावजूद सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ रही।

उपजिलाधिकारी दातागंज कुंवर बहादुर सिंह व क्षेत्राधिकरी सतेंद्र सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। खरखोली में दो प्रत्याशी ही आमने-सामने थे। बूथ पर कुल 1128 मतदाताओं में से 850 मतदाताओं ने अपने वोट डाले।

chat bot
आपका साथी