जिले में बढ़ जाएंगे करीब 250 बूथ

बदायूं जेएनएन अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मतदाता सूची दुरुस्त कराने से पहले बूथों में परिवर्तन कराया जा रहा है। अभी तक 1500 मतदाताओं पर बूथ बनाए जा रहे थे कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब 1200 मतदाताओं पर बूथ बनाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM (IST)
जिले में बढ़ जाएंगे करीब 250 बूथ
जिले में बढ़ जाएंगे करीब 250 बूथ

बदायूं, जेएनएन : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मतदाता सूची दुरुस्त कराने से पहले बूथों में परिवर्तन कराया जा रहा है। अभी तक 1500 मतदाताओं पर बूथ बनाए जा रहे थे, कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब 1200 मतदाताओं पर बूथ बनाए जा रहे हैं। जिले में इस समय 2557 बूथ हैं, मतदाताओं के नए मानक से करीब 250 बूथ बढ़ जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

बुधवार शाम को हुई वीडियो कांफ्रेंसिग में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके कश्यप समेत सभी उप जिलाधिकारी भी शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि नए सिरे से बूथों का निर्धारण कर लें। इसी के आधार पर मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2021 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। लिगानुपात में सुधार कराने पर भी जोर दिया। बताया गया कि जिले में 1000 पुरुष मतदाता के सापेक्ष 847 महिला मतदाता हैं, इनका प्रतिशत बढ़ाकर 859 तक पहुंचाने पर जोर दिया। 17 अगस्त से पहले बूथों का निर्धारण पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में इस समय 2557 बूथ हैं, जिन पर पुनरीक्षण अभियान से लेकर मतदान होते रहे हैं। मानक बदलने से अब बूथों की संख्या 2700 से अधिक पहुंच जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में बूथों का सत्यापन शुरू करा दिया गया है। निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी