स्कूलों में बंटने को आई1.45 लाख किताबें

परिषदीय विद्यालयों में किताबों की किल्लत समाप्त होगी। बड़ी संख्या में किताबें शासन से पहुंच गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:12 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:12 AM (IST)
स्कूलों में बंटने को आई1.45 लाख किताबें
स्कूलों में बंटने को आई1.45 लाख किताबें

बदायूं : परिषदीय विद्यालयों में किताबों की किल्लत समाप्त होगी। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं के हाथों में किताबें रहेंगी। शासन की ओर से निर्धारित की गई फर्म की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को कक्षा 3, 4 व 5 की 1.45 लाख रेनबो किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। बुधवार को किताबों का सत्यापन कराकर परिषदीय विद्यालयों में वितरित की जाएंगी। कक्षा 6 व कक्षा 8 की उर्दू विषय की किताबें आनी शेष रह गई हैं। विभागीय जिम्मेदारों के अनुसार वह किताबों एक-दो दिन में विभाग को प्राप्त हो जाएंगी।

विद्यालयों की पूरी किताबें न होने की वजह से पिछले सत्र की किताबें बच्चों से मांगकर काम चलाया जा रहा था। रेनबो के स्थान पर अन्य किताबों के संचालन की बात कहकर शासन ने एक बार तो फर्म अधिकृत की, लेकिन बाद में टेंडर निरस्त कर दिया गया। काफी समय तक टेंडर का इंतजार किया जाता रहा। अब शासन स्तर पर टेंडर होने के बाद बच्चों को रेनबो की किताब भेजी गई हैं। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आइटीआइ प्राचार्य किताबों का सत्यापन करेंगे। जिसके बाद ही किताबें विद्यालय में भेजी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी