विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत

जागरण संवाददाता आजमगढ़ मेंहनगर थाना क्षेत्र के असौसा (विद्यापुर) गांव में मंगलवार की शाम स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:38 AM (IST)
विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत
विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के असौसा (विद्यापुर) गांव में मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे विद्युत तार की चपेट में आने से यशवंत विश्वकर्मा (24) की मौत हो गई। उस समय वह छाता लेकर शौच के लिए जा रहे थे कि ऊपर से गुजरे विद्युत तार से छाता स्पर्श हो गया और उन्होंने छटपटाकर दम तोड़ दिया।

इसकी जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार बिजली का तार खंभे से नीचे तक लटका हुआ था। छाता के स्पर्श करने के बाद जब तक वह कुछ समझ पाते कि तब तक मौके पर ही मौत हो गई। यशवंत के साथ गए अमित विश्वकर्मा ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। उसके बाद बचा लेने की उम्मीद में यशवंत को चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

यशवंत की शादी अभी पांच जून को ही गाजीपुर जिले में हुई थी। उनकी मौत के बाद हर तरफ लोगों के मुख से यही निकल रहा था कि हे भगवान यह क्या कर दिया। भाजपा नेत्री ने मांगी 10 लाख की सहायता

मेंहनगर : भाजपा महिला मोर्चा की ग्राम सचिव प्रगति सिंह ने यशवंत की मौत के बाद स्वजन से भेंटकर सांत्वना दी। नव विवाहिता विनीता देवी से भेंट करने के साथ उनके आंसू फूट पड़े। महिलाओं के बीच प्रगति ने नवविवाहित को ढांढस बंधाया। साथ ही शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्वजन के लिए सरकार से 10 लाख रुपये सहायता देने की मांग की। यह भी कहा कि तार लटकने के कारणों की भी जांच होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी