गाय को रोटी खिलाकर किया पूजन-अर्चन

आजमगढ़ : शहर के श्रीकृष्ण गौशाला पहाड़पुर में गुरूवार को गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौशाला में आयोजित गौष्टमी के पर्व में शहर के लोगों ने भाग लिया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गौ माता को रोटी आदि खिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:16 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:25 AM (IST)
गाय को रोटी खिलाकर किया पूजन-अर्चन
गाय को रोटी खिलाकर किया पूजन-अर्चन

आजमगढ़ : शहर के श्रीकृष्ण गोशाला पहाड़पुर में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोशाला में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में शहर के लोगों ने भाग लिया और पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गौ माता को रोटी आदि खिलाई गई।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ग्वाला बने थे और गाय चराना शुरू किया था। श्रीकृष्ण गोशाला के मंत्री अभिषेक जायसवाल दीनू ने बताया कि गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा की जाती है। गाय में 33 देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में यदि कोई गाय माता की सेवा करता है तो उसे उन सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, मनोज खेतान, गौरव, अगवाल, डब्बू रूंगटा, वीरेंद्र बरनवाल, भोला जालान, पुरुषोत्तम अग्रवाल पद्माकर सेठ आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी