लाभार्थियों को भाजपा व अन्य सरकारों के अंतर को बताएं कार्यकर्ता

-मिशन 2022 -प्रधानमंत्री के मन की बात सुन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भरा जोश -

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:58 PM (IST)
लाभार्थियों को भाजपा व अन्य सरकारों के अंतर को बताएं कार्यकर्ता
लाभार्थियों को भाजपा व अन्य सरकारों के अंतर को बताएं कार्यकर्ता

-मिशन 2022 :::

-प्रधानमंत्री के मन की बात सुन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भरा जोश

-बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का और बढ़ाएं उत्साह: मेनन

-नए बूथों पर बूथ अध्यक्ष व समिति गठन की करें शुरुआत जागरण संवाददाता, आजमगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में रविवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई।इस दौरान रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी गई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी अरविद मेनन ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनको भाजपा और अन्य सरकारों के अंतर को बताएं।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में भी कमल खिलाने का कार्य आप सभी को करना है। इसके लिए बूथ को मजबूत करने का कार्य करें। बूथ शक्ति केंद्रों पर महीने में कम से कम दो बैठक करें। बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ाएं। जन-जन तक घर-घर तक कमल को पहुंचाने का काम करें। अपनी मेहनत से विजय की जमीन तैयार कर ली है लेकिन विजय हासिल करने तक आप के प्रयास में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कहा कि एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होगा। नए मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम के साथ टोली बनाकर घर-घर संपर्क भी करना है। पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य भी दीपावली तक संपन्न कर लें। प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि 27 से 28 अक्टूबर को जिले की बैठक होनी है। नए बूथों पर बूथ अध्यक्ष व उसकी समिति का भी गठन करना है। 11 से 13 नवंबर तक मंडल की बैठक होनी है। बैठक में आजमगढ़ व लालगंज के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री, जिला चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, जिला समन्वय समिति के पदाधिकारी व सदस्य थे।

chat bot
आपका साथी