गैर प्रांत से लौटे श्रमिक, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

आजमगढ़ लॉकडाउन में गुजराज सूरत व मुंबई में फंसे 60 श्रमिक रविवार को निजी बस व परिवहन निगम की बस से आजमगढ़ पहुंचे। गैर प्रांत से आने वाले श्रमिकों को सगड़ी व बूढ़नपुर में क्वारंटाइन कर दिया गया। वहीं अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 May 2020 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2020 05:06 PM (IST)
गैर प्रांत से लौटे श्रमिक, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन
गैर प्रांत से लौटे श्रमिक, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : लॉकडाउन में गुजराज, सूरत व मुंबई में फंसे 60 श्रमिक रविवार को निजी व परिवहन निगम की बस से आजमगढ़ पहुंचे। गैर प्रांत से आए श्रमिकों को सगड़ी व बूढ़नपुर में क्वारंटाइन कर दिया गया। वहीं अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए 84 छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई।

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन को लगभग डेढ़ माह होने को है। रोजगार बंद होने के बाद लोगों का पलायन जारी है। शासन के निर्देश पर गैर प्रांतों में फंसे श्रमिकों को लाने की प्रक्रिया शुरू है। बिलरियागंज के इटौरा दयालपुर निवासी सोनू सिंह व मिथलेश ने बताया कि गुजरात में साड़ी की कंपनी में काम करते थे। कंपनी ने मजदूरी भी बंद कर दी। खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। रूम का किराया ऊपर से मुश्किलें खड़ी किए था। जेब में रुपये होने तक हम लोगों ने किसी तरह समय बिताया, लेकिन अब मुश्किल होने लगी थी। रूम के बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा था। हमने फार्म भरकर प्रशासन को दिया और एक साथ 16 लोग घर के लिए चल दिए। एक मई को दोपहर में चले तो आज पहुंचे हैं।

बिस्किट पानी के बाद नाश्ता

-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम गैर प्रांत से आने वाले श्रमिक एवं छात्र-छात्राओं की सेवा में लगे हैं। नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद थर्मल स्क्रीनिग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बिस्किट व पानी देने के बाद नाश्ते का पैकेट भी उपलब्ध कराया गया। अंकित कुमार सिंह व हरेंद्र ने बताया कि सुबह से शाम तक ड्यूटी कर लोगों की सेवा में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी