कार्यकर्ताओं को डगमगाने की आवश्यकता नहीं

स्थानीय क्षेत्र के भवनाथ इंटर कालेज के परिसर में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 06:21 AM (IST)
कार्यकर्ताओं को डगमगाने की आवश्यकता नहीं
कार्यकर्ताओं को डगमगाने की आवश्यकता नहीं

जासं, पल्हना/लालगंज (आजमगढ़) : स्थानीय क्षेत्र के भवनाथ इंटर कालेज के परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्वाचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, अगर आप कार्यकर्ता हैं तो आपको कदापि डगमगाने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी। जनता की चाहत उन्हें पुन: देखने की है। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह व संचालन जिलामहामंत्री ध्रुव सिंह ने किया। इस दौरान अनिल सिंह, अवध राज सिंह, कंचन सिंह, सुखदेव सिंह, जंगबहादुर सिंह पप्पू, राजेश सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी