सीएम तक पहुंचाएंगे कर्मचारियों की समस्याएं : वाल्मीकि

जागरण संवाददाता आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन की तस्वीर देखने निकले राज्य सफाई आयोग के उपाध्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 10:50 PM (IST)
सीएम तक पहुंचाएंगे कर्मचारियों की समस्याएं : वाल्मीकि
सीएम तक पहुंचाएंगे कर्मचारियों की समस्याएं : वाल्मीकि

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : स्वच्छ भारत मिशन की तस्वीर देखने निकले राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष लाल बाबू वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों की तमाम समस्याएं सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सीएम को पत्र लिखेंगे। ईओ के उपलब्ध न रहने के कारण शहर का भ्रमण तो नहीं कर सके, लेकिन इससे पहले तीन नगर निकायों के बारे में कहा कि स्वच्छता में कुछ कमियां मिली हैं, लेकिन इसके पीछे बजट का अभाव कारण रहा है। कोरोना के कारण नगर निकायों के बजट में कटौती कर दी गई थी।

नगर पालिका परिषद पहुंचे वाल्मीकि ने कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी बातों को सुना। कर्मचारियों ने बताया कि शासनादेश का पालन नहीं हो रहा है। शासनादेश के अनुसार उच्चाधिकारियों को कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करनी थी, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी आज तक बैठक नहीं बुलाई गई। रिटायर्ड कर्मचारियों का लगभग चार करोड़ बकाया है। अवकाश प्राप्त करने के बाद कर्मचारी देयकों के भुगतान के लिए भटक रहे हैं। साल भर से जाड़े और दो साल से गर्मी की वर्दी नहीं मिली। राज्य वित्त के धन का उपयोग दूसरे मदों में किया जा रहा है। सारी बातें सुनने के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर विकास मंत्री के साथ इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजेंगे। पहले के शासनादेश की छायाप्रति भी अपने साथ ले गए। मीडिया से सामना हुआ तो कहा कि विपक्षी दलों की सरकार में कमजोर वर्ग का भला नहीं हुआ। भाजपा ही सबकी हितैषी है, लेकिन जैसे ही सवाल हुआ कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों के लिए जारी शासनादेश का पालन क्यों नहीं हो सका, तो कन्नी काट गए।

इससे पहले स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष असलम खान, स्थानीय महामंत्री विजय कुमार, उपाध्यक्ष काशीराम वाल्मीकि आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी