बेटे के साथ मेले से लौट रही महिला से मारपीट

दशहरा मेले के दूसरे दिन गुरुवार की रात मेला देखकर ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:09 PM (IST)
बेटे के साथ मेले से लौट रही महिला से मारपीट
बेटे के साथ मेले से लौट रही महिला से मारपीट

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : दशहरा मेले के दूसरे दिन गुरुवार की रात मेला देखकर बेटे के साथ लौट रही महिला के साथ कतिपय लोगों ने मारपीट की और उसकी चेन छीन ली। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया था।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खरगा भगवानपुर स्थित मायके आई महिला गुरुवार को पुत्र के साथ मेला देखने आई थी। लौटते समय उसके बेटे ने स्टेट बैंक तिराहे के समीप बने पंडाल के पास डांस करने लगा तो झगड़ा हो गया। कुछ ही देर बाद पीछे से आए लोग उसके बेटे को पीटने लगे। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। उसके गले की चेन भी छीन ली। पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला आपसी झगड़े का है। दोनों पक्ष आपस में बात कर रहे हैं। बात नहीं बनी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी