कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला घायल

जागरण संवाददाता मार्टीनगंज (आजमगढ़) दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा गांव में रविवार की दोप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:58 PM (IST)
कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला घायल
कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला घायल

जागरण संवाददाता, मार्टीनगंज (आजमगढ़): दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला घायल हो गई।

रीना (40) पत्नी नरेंद्र उस समय मकान से सटी मंडई से भैंस को बाहर करने गई थीं।उसी समय दीवार मंडई पर गिर गई जिसमें रीना और उसमें बंधी दब गई। गांव वालों ने आनन-फानन जेसीबी बुलवाकर मलबे को हटाया और अचेत हो चुकीं रीना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी