सपा, कांग्रेस व बसपा की जहां जड़ें मजबूत, वहीं भ्रष्टाचार

-बोले मंत्री -प्रति व्यक्ति आय बढ़ी किसानों को भी दोगुना आय करने का है लक्ष्य -कलेक्ट्रेट चौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:18 PM (IST)
सपा, कांग्रेस व बसपा की जहां जड़ें मजबूत, वहीं भ्रष्टाचार
सपा, कांग्रेस व बसपा की जहां जड़ें मजबूत, वहीं भ्रष्टाचार

-बोले मंत्री :::

-प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, किसानों को भी दोगुना आय करने का है लक्ष्य

-कलेक्ट्रेट चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को नेहरू हाल में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेलकूद एवं युवा कल्याण उपेंद्र तिवारी केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार के कार्यों का बखान किया। मंत्री ने भ्रष्टाचार पर भी बोलते हुए कहा कि जहां-जहां सपा, कांग्रेस व बसपा की जड़ें मजबूत है वहां पर भ्रष्टाचार ज्यादे हैं लेकिन योगी सरकार इस पर जीरो टालरेंस रखती है।

मंत्री ने 75 किलो प्लास्टिक के रीसाइक्लिग अभियान के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने पेट्रोल-डीजल समेत अन्य सामानों की महंगाई पर कहा कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। किसानों को भी दोगुना आय करने का लक्ष्य है, जिसका असर महंगाई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहाकि पिछले 68 वर्षों में जो काम नहीं हुआ हुआ, वह सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुआ है। चाहे विकास का हो भ्रष्टाचार पर चोट का हो, सभी क्षेत्रों में योगी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने स्वच्छता में जिले में अब तक हुए उपलब्धियों के बारे मे बताया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर झाड़ू लगाकर सफाई की। प्लास्टिक एकत्र करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। किया। अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने की। क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय,डीपीआरओ लालजी दूबे, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, नवीन चतुर्वेदी आदि थे।

chat bot
आपका साथी