जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : विजय यादव

जागरण संवाददाता बरदह (आजमगढ़) क्षेत्र के बरदह चौकी मोड़ पर जल संरक्षण व जन जागरूकता सि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:16 PM (IST)
जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : विजय यादव
जल संरक्षण सभी की जिम्मेदारी : विजय यादव

जागरण संवाददाता, बरदह (आजमगढ़): क्षेत्र के बरदह चौकी मोड़ पर जल संरक्षण व जन जागरूकता समिति के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ विजय कुमार यादव ने कहा कि जलसंरक्षण सबकी जिम्मेदारी है।

जरूरत से ज्यादा पानी के खर्च से बचना चाहिए, क्योंकि जल ही कल है।जितना अधिक खर्च करेंगे उतना ही अधिक आने वाला समय कष्टकारी होगा। समिति के संस्थापक डा. जेआर प्रजापति, अध्यक्ष डब्लू राय, पूर्व विधायक बेचई सरोज, रीता यादव, सपा नेता सोनू राय, राजेंद्र, अभिषेक मिश्रा, शौकत अली, वंदना तिवारी आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी