जागा विभाग, बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता जहानागंज (आजमगढ़) जहानागंज कस्बे के मिश्रा मार्केट में शोभनाथ मंदिर के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 05:04 PM (IST)
जागा विभाग, बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
जागा विभाग, बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : जहानागंज कस्बे के मिश्रा मार्केट में शोभनाथ मंदिर के समीप स्थित जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर मंगलवार को सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफार्मर सोमवार को सुबह आठ बजे धू-धूकर जल गया था। इस खबर को जागरण ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

समस्या का संज्ञान लेते हुए एसडीओ राजीव रंजन राय ने निर्देश दिया तो जेई प्रमोद सिंह ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति को बहाल करा दिया। समस्या का समाधान होने पर बाजार के लोगों के साथ ही बुनकरों ने कहा कि बिजली की समस्या का समाधान एक दिन में होना दैनिक जागरण की ही देन है। जेई प्रमोद सिंह ने कहा कि पांच खंभों का तार जर्जर हो गया है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिग होती है और इसी कारण समस्याएं बार-बार उत्पन्न होती हैं। तारों को बदलने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है।सामान उपलब्ध होने पर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी