विकास में सहायक होती हैं गांव की सड़कें

जागरण संवाददाता जहानागंज (आजमगढ़) गांव की सड़कें आवागमन की सुविधा के साथ-साथ गांव के ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:22 PM (IST)
विकास में सहायक होती हैं गांव की सड़कें
विकास में सहायक होती हैं गांव की सड़कें

जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़): गांव की सड़कें आवागमन की सुविधा के साथ-साथ गांव के विकास में भी मुख्य रूप से सहायक होती हैं। अच्छी सड़कें विकसित गांव की रूपरेखा दर्शाती हैं। यह बातें खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने कही। वह मंगलवार को रोशनपुर गांव में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करने के पश्चात आयोजित समारोह में बोल रहे थे। कहा कि मनरेगा से हर मजदूर को लाभ मिलता है। सरकार की मंशा है कि सभी पात्रों को पेंशन का लाभ दिया जाए। रोशनपुर के पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह डब्बू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा ठिठुरन भरी ठंड में असहाय व गरीबों की मदद करना अत्यंत पुनीत कार्य है। अध्यक्षता शाहपुर के पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह एवं संचालन शिक्षक नेता कमलेश राय ने किया। बृजनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, कौशल सिंह, अच्छेलाल यादव, दिलीप मिश्रा, साधु यादव, बंशू सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रुपेश प्रताप सिंह, आशीष, प्रवीन, महेश, पारस, गोलू आदि उपस्थित थे।

अविस्मरणीय है शिक्षा में रघुपति सिंह का योगदान जागरण संवाददाता, जहानागंज (आजमगढ़) : समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्ति का ही इतिहास बनता है। शिक्षा के क्षेत्र में श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज के संस्थापक स्व. रघुपति सिंह ने जो योगदान किया है वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा।यह बातें विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने कही।

वह विद्यालय परिसर में आयोजित संस्थापक की जयंती समारोह में बोल रहे थे। कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है वहीं आज विद्यालय के लिए संस्थापक की जयंती होने के कारण दोहरी खुशी का दिन है। इलाके में जब शिक्षा के लिए दूर-दराज तक कोई विद्यालय नहीं था तो उस समय प्रबल विरोध के बाद भी विद्यालय की स्थापना करके स्व. रघुपति सिंह ने समाज हित में सराहनीय कार्य किया। प्रधानाचार्य मेवालाल ने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ किया गया परिश्रम हमेशा सार्थक होता है। अध्यक्षता रोहिताश सिंह एवं संचालन शिक्षक नेता कमलेश राय ने किया। श्रीप्रकाश सिंह, दीपक यादव, अशोकानंद सिंह, वशिष्ठ यादव, गौरव सिंह, मनीष मौर्य, रविद्र लाल श्रीवास्तव, आशीष सिंह, राहुल सिंह, रुपेश प्रताप सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी