विजय सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित

-अटकलों पर विराम - पार्टी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष हवलदार को पुन मिली जिम्मेदारी -प्रदेश नेतृत्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 06:16 PM (IST)
विजय सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित
विजय सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित

-अटकलों पर विराम

- पार्टी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष हवलदार को पुन: मिली जिम्मेदारी

-प्रदेश नेतृत्व के फैसले से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सेठवल क्षेत्र से चुनाव जीते विजय यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से जिले के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव पर भी विश्वास जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पुन: पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान उन्हें सौंपी है।

जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक पद का चुनाव जीत चुके पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव इस बार जिला पंचायत क्षेत्र के सेठवल सीट से चुनाव लड़े थे। चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित करने के लिए जिला कमेटी से प्रस्तावित नामों की सूची मांगी गई थी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में गठित प्रदेश कमेटी ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विजय यादव के नाम की घोषणा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिला प्रतिनिधि रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव वर्ष 2011 में अध्यक्ष बनाए गए थे। जबकि 2014-15 में इनकी कुर्सी बरकरार ही। अब तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

chat bot
आपका साथी